सरकार बनी तो शराबबंदी कानून से ताड़ी को करेंगे बाहर : तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 में उनकी (महागठबंधन) सरकार बनी, तो सबसे पहले शराबबंदी कानून से ताड़ी को बाहर किया जायेगा.

संवाददाता, पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 में उनकी (महागठबंधन) सरकार बनी, तो सबसे पहले शराबबंदी कानून से ताड़ी को बाहर किया जायेगा. पहले की तरह ताड़ी व्यवसाय फिर शुरू कराया जायेगा. साथ ही ताड़ी उत्पादन और उसके व्यवसाय को उद्योग का दर्जा भी दिया जायेगा. इससे ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक उन्नति का रास्ता साफ हो सकेगा. उन्होंने यह घोषणाएं रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मे आयोजित पास समाज की महाजुटान रैली को संबोधित करते हुए कहीं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत सबसे अधिक पासी समाज के लोगों का उत्पीड़न किया गया. उन्हें जेलों में डाला गया. घोषणा की कि सरकार बनी, तो उन पर लगे मुकदमों को भी वापस ले लिया जायेगा. इस समाज के साथ हर संभव न्याय किया जायेगा. तेजस्वी ने कहा कि जातिगत गणना में पता चला कि पासी समाज की राज्य में कुल जनसंख्या एक प्रतिशत है. उनकी कुल आबादी में 76 प्रतिशत आबादी भूमिहीन है. उन्होंने दो टूक कहा कि हम लोगों ने सरकार में रहते हुए जातिगत गणना करायी. आरक्षण भी बढ़ाया. भाजपा ने सरकार में आकर उसमें अड़ंगा डाल दिया. तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार की सरकार को बदलने का समय है. कार्यक्रम के दौरान राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी और पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी आदि उपस्थित रहे. जब टूट गयी कुर्सी… सूत्रों के मुताबिक पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार पासी समाज के महाजुटान कार्यक्रम में मंच पर उस समय अफरातफरी मच गयी जब राजद नेता उदय नारायण चौधरी की कुर्सी टूट गयी. हालांकि, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी. बाद में कुर्सी बदली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >