Video: 'लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे...' पर थिरकीं बीमा भारती, वायरल वीडियो में दिखा RJD का चुनावी तेवर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेत्री बीमा भारती का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लालू यादव के समर्थन में बने गीत पर थिरकती नजर आ रही हैं. गाने के बोल RJD के इस चुनाव में अकेले लड़ने के संकेत दे रहे हैं, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.

Bihar Politics: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं और राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं. इसी बीच आरजेडी की फायरब्रांड महिला नेत्री और पूर्व मंत्री बीमा भारती का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र का है, जहां बीमा भारती एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव पर आधारित गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. गाने के बोल हैं- “लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे… अबकी आरजेडी पार्टी एकेले लड़तौ गे.” उनके साथ कई महिलाएं और समर्थक भी थिरकते दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज

इस वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या RJD वाकई इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरने की तैयारी में है? हालांकि पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन गाने के बोल और मंच पर बीमा भारती की मौजूदगी ने संकेत जरूर दे दिए हैं.

2024 में बीमा भारती का चुनावी दौर नहीं रहा खास

गौरतलब है कि बीमा भारती के लिए हालिया चुनावी दौर कुछ खास नहीं रहा. 2024 में हुए रूपौली उपचुनाव में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 8 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में भी पूर्णिया सीट से RJD उम्मीदवार के तौर पर उनकी जमानत जब्त हो गई थी, जब उन्हें पप्पू यादव ने करारी शिकस्त दी थी.

वायरल वीडियो में दिख रहा आत्मविश्वास और जोश

ऐसे में बीमा भारती का यह वायरल वीडियो जहां एक ओर आत्मविश्वास और जोश दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह भी दर्शाता है कि वह मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपने अंदाज़ में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. वो भी संगीत और उत्सव के रंग में.

Also Read: चना और दालों की MSP में बड़ा इजाफा, 6 शहरों में एयरपोर्ट; नीतीश कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >