VIDEO: सुल्तानगंज से देवघर तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों कांवरियों ने किया जलार्पण, देखें वीडियो

Shravani Mela 2025: वीडियो में देखिए कैसे सुल्तानगंज से शुरू हुई आस्था की डोर, हजारों कांवरिए गंगा जल लेकर 'बोल बम' के जयघोष के साथ देवघर के लिए रवाना हुए. सुरक्षा और व्यवस्था के बीच श्रावणी मेला की शुरुआत हो गई है.

Shravani Mela 2025: सावन का पावन महीना शुरू होते ही बिहार के सुल्तानगंज में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी के साथ इसका मुख्य चरण शुरू होगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं. सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर भक्त 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा तय कर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जल अर्पण करेंगे.

प्रतिदिन 5 लाख श्रद्धालु सुल्तानगंज से भरेंगे जल

प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन करीब 5 लाख श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर जल भरेंगे. इस भारी भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. लगभग 800 जवान और अफसर 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

बनाए गए हैं कुल छह पार्किंग स्थल

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए तीन दिशाओं में कुल छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां करीब दो हजार गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी. साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है.

Also Read: Sawan 2025: बिहार के इस चमत्कारी मंदिर का रातों-रात बदल गया था द्वार, ब्रह्मा ने की थी शिवलिंग की स्थापना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >