Voter Adhikar Yatra: राहुल-तेजस्वी-अखिलेश की तिकड़ी क्या बदल पाएगी बिहार चुनाव में महागठबंधन की तस्वीर?

Voter Adhikar Yatra: बिहार में इन दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है. 28 अगस्त को सीतामढ़ी में सपा नेता अखिलेश यादव इस यात्रा को ज्वॉइन करेंगे. उनके यात्रा में शामिल होने से MY समीकरण मजबूत होने के कयास लगाये जा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति से मिली बड़ी सफलता के बाद अब अखिलेश यादव बिहार में भी इसी फार्मूले को आजमाने की तैयारी में हैं. 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. इसी दौरान 28 अगस्त को अखिलेश यादव सीतामढ़ी में राहुल गांधी से जुड़ेंगे. राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या यह तिकड़ी (राहुल, अखिलेश और तेजस्वी) बिहार में एनडीए सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर पाएगी?

बिहार में MY समीकरण को मजबूत करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में सपा ने इस फार्मूले से भाजपा को करारा झटका देते हुए 37 सीटें जीती थीं. अब बिहार में भी मुस्लिम-यादव (एमवाई) समीकरण को मजबूत करने के लिए अखिलेश का पीडीए मॉडल तैयार है. राजनीतिक पंडितों की मानें तो यह गठजोड़ सीमांचल समेत पूरे बिहार में अल्पसंख्यक और पिछड़े वोटों को एकजुट करने का प्रयोग है. 

तेजस्वी यादव ने वोट अधिकार छीनने की बात कही

तेजस्वी यादव ने यात्रा के दौरान मतदाता सूची से लाखों नाम कटने का मुद्दा उठाया और कहा कि विपक्षी वोटरों के अधिकार छीने जा रहे हैं. वहीं राहुल गांधी ने एसआईआर का विरोध करते हुए चुनाव आयोग को बीजेपी के लिए काम करने वाला बताया. चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा इंडिया गठबंधन की एकजुटता का संकेत है. अखिलेश की सक्रियता से सपा को बिहार में भी आधार मिल सकता है. हालांकि सवाल यहां ये है कि क्या यह रणनीति वोटों में तब्दील होगी या नहीं. कुल मिलाकर, पीडीए फार्मूले से बिहार की राजनीति में एमवाई समीकरण को नया जोश मिल सकता है.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: राजनीतिक रोजगार की तलाश में घूम रहे राहुल गांधी, बीजेपी नेता नितिन नवीन का महागठबंधन पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >