Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi And Tejashwi Yadav Voter Adhikar Yatra

Voter Adhikar Yatra: खुली जीप में राहुल-प्रियंका-तेजस्वी एकसाथ, सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम, देखें वीडियो…

Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव ने सुपौल से रोड शो की शुरुआत की है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी शामिल हैं. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. पढे़ं पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज 10वां दिन है. आज उनकी यात्रा सुपौल से शुरू हुई है. उनके साथ आज प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई शीर्ष नेता खुली जीप में एकसाथ रोड शो कर रहे हैं. वोटर अधिकार यात्रा आज सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगी. इसके बाद आज शाम यात्रा दरभंगा जिले में प्रवेश कर जाएगी. सुपौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सड़कों पर कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा जा रहा है.  

सुपौल से शुरू हुई यात्रा

सुपौल में यह यात्रा सुबह 9 बजे हुसैन चौक से शुरू हुई और करीब चार किलोमीटर तक चली. राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से आईटीआई कॉलेज हेलीपैड पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से यात्रा स्थल पहुंचे. यात्रा हुसैन चौक से निकलकर थाना चौक, महावीर चौक, लोहियानगर चौक और गौरवगढ़ होते हुए डिग्री कॉलेज में समाप्त होगी.  

मधुबनी में 74 किमी की लंबी पदयात्रा

इसके बाद यह काफिला मधुबनी जिले में प्रवेश करेगा. वहां 74 किलोमीटर लंबी पदयात्रा प्रस्तावित है, जिसमें पहली बार राहुल और प्रियंका गांधी एक साथ शामिल होंगे. सुबह 9 बजे प्रवेश के बाद दोपहर 12:30 बजे फुलपरास के लोहिया चौक पहुंचने का कार्यक्रम है. पास ही झिलमिल ढाबा पर लंच रखा गया है. दोपहर 3:30 बजे से सिजौलिया दुर्गामंदिर परिसर में सामाजिक संवाद होगा. फिर यात्रा मोहना झंझारपुर से होकर राजे चौक, सरिसवपाही रोड से गुजरते हुए शाम 7:30 बजे सकरी अंदर ब्रिज पर रुकेगी और उसके बाद दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: “जूता-पैजामा पहने मखाना के खेत में कूद गए राहुल गांधी”, गिरिराज सिंह ने लालू यादव को भी नहीं छोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >