Voter Adhikar Yatra: “जूता-पैजामा पहने मखाना के खेत में कूद गए राहुल गांधी”, गिरिराज सिंह ने लालू यादव को भी नहीं छोड़ा

Voter Adhikar Yatra: पूर्णिया के बनमनखी में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया. गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी निशाना साधा है. पढे़ं पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: बिहार में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज है. आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है. एक तरफ इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ एनडीए के नेता इसे “वोट बैंक बचाओ यात्रा” बता रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह पूर्णिया के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के भक्त प्रह्लाद मंदिर प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  पहुंचे थे. उनके साथ जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन समेत गठबंधन दलों के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर किया कटाक्ष

गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाल ही में मखाना के खेत में जूता-पैजामा पहनकर कूद गए थे. उन्होंने लालू यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि न सोनिया गांधी और न ही लालू यादव पहचान पाएंगे कि कौन “बाछा” है और कौन “बाछी”.

सीएम नीतीश ने लालटेन युग खत्म किया

सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की योजनाओं को गिनाया. उन्होंने कहा कि मातृत्व वंदना योजना से बहनों-बेटियों को सीधा लाभ मिल रहा है. लड़कियों को साइकिल, ड्रेस, मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी से पास करने पर 25 हजार तथा स्नातक पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली पहुंचाकर लालटेन युग खत्म कर दिया. पीएम मोदी और सीएम नीतीश के प्रयासों से हर घर में शौचालय बना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: राहुल-तेजस्वी-अखिलेश की तिकड़ी क्या बदल पाएगी बिहार चुनाव में महागठबंधन की तस्वीर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >