Voter Adhikar Yatra को बताया “पंक्चर यात्रा”, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Voter Adhikar Yatra: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को “पंक्चर यात्रा” बताते हुए कहा कि इसमें जनता का समर्थन नहीं है. जदयू नेता अशोक चौधरी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है. पढे़ं पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम से आज राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की गयी है. यह यात्रा 16 दिनों में पूरी होगी. इस यात्रा को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कड़ा हमला बोला और इसे “पंक्चर टायर” बताया, जिसमें जनता का समर्थन नहीं है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का टायर पहले ही पंक्चर हो चुका है. इस पर सुप्रीम कोर्ट खुद निगरानी कर रहा है. जो लोग सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं करते, उनके साथ देश की जनता खड़ी नहीं होती. जो लोग संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं करते, बिहार की जनता जानती है कि चुनाव आयोग उन्हें कैसे न्याय देगा.”

ये है यात्रा का उद्देश्य

बता दें, महागठबंधन की तरफ से शुरू की जा रही इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों का विरोध करना है. यह 16 दिवसीय यात्रा 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें तीन दिन का ब्रेक लिया जाएगा.

लालू यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस यात्रा को लेकर कहा, “वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे. लोकतंत्र को बचाने के लिए हमलोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं. आगे भी करते रहेंगे, मिटने नहीं देंगे.”

अशोक चौधरी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी इस यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी है. अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी को नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि जो सड़कें कभी बेहद खराब स्थिति में थीं, अब इतनी चिकनी हो गई हैं कि वे यात्रा निकाल पा रहे हैं. इतनी बड़ी यात्रा नीतीश कुमार की सड़कों की वजह से संभव हो रही है.”

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra की शुरुआत आखिर सासाराम से ही क्यों? क्या है राहुल-तेजस्वी का सुपरप्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >