Viral Video: ‘कट्टा दिखाएंगे तो बाप बाप कहियेगा’, थाना कैंपस में महिला सिपाही ने बनाया रील, हो रहा वायरल

Viral Video of Bihar Police: बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही का थाने में बनाया गया रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वर्दी पर ‘आरती’ नाम दिख रहा है और वह ट्रेंडिंग गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही है. पुलिस अब जांच कर रही है कि वीडियो कहां और कब बनाया गया.

Viral Video of Bihar Police: बिहार में एक महिला सिपाही द्वारा थाने के परिसर में बनाए गए रील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वर्दी पर ‘आरती’ नाम वाली ये सिपाही ट्रेंडिंग गाने ‘हम हैं बिहारी, थोड़ा लिमिट में रहिएगा…’ पर लिप्सिंग करती नजर आ रही है. 17 सेकेंड के इस वीडियो में थाना परिसर भी दिखाई दे रहा है. लोग इसे बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर टैग कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

फिलहाल पुलिस प्रशासन यह जांच कर रहा है कि यह वीडियो किस थाने में और कब बनाया गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहा है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि वर्दी में रील बनाना कितना उचित है और पुलिस विभाग को इस पर क्या कार्रवाई करनी चाहिए?

देखें रील

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >