Viral Video: गोद में खेल रही थी बच्ची, तभी भूखे शेर ने मारा झपट्टा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर मांं के गोद में बैठे बच्चे पर अचनाक हमला कर देता है. हमले के बाद बच्चा एकदम सहम जाता है. देखें पूरा वीडियो…

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर ने नन्ही बच्ची पर अचानक हमला कर दिया. इस भयावह वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. अक्सर कुत्ते का इंसान पर हमला करते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है. लेकिन, शेर का इस तरह छोटी सी बच्ची पर हमला करना लोगों को डरा रहा है. 

जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला अपनी बच्ची को चिल्ड्रन डिजास्टर सेंटर लेकर पहुंची थी. गनीमत रही कि शेर के केयरटेकर ने फौरन सूझबूझ दिखाई और बच्ची को शेर के जबड़े से सही-सलामत निकाल लिया.

ALSO READ: Telangana Factory Blast: बिहार के रोहतास निवासी तीन मजदूर लापता, जान बचाकर बाहर निकले युवक की हालत गंभीर

ALSO WATCH: Watch Video: चलती कार में लगी आग, देखते-ही-देखते सबकुछ हो गया जलकर राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >