VIDEO : बिहार में CO के 36 दिनों में दोबारा ट्रांसफर पर खुलासा, मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताई असली वजह, सुनिए क्या कहा?

दिलीप जायसवाल का बयान

Dilip Jaiswal On CO Transferred : बिहार में पालीगंज CO के 36 दिनों में दोबारा ट्रांसफर का मामला एक बार फिर चर्चा में है. मंत्री दिलीप जायसवाल ने पहली बार इस मामले में अपनी बात रखी है. दिलीप जायसवाल ने बयान दिया है कि अधूरे काम को पूरा करने के लिए सीओ को दोबारा ट्रांसफर किया गया है.

Dilip Jaiswal On CO Transferred : बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पालीगंज सीओ के 36 दिनों में दोबारा ट्रांसफर पर पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अधूरे काम को पूरा करने के लिए सीओ का ट्रांसफर किया गया है. साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है. सर्वे का काम पूरा होने के बाद संबंधित अधिकारी को हटाया जाएगा. यदि जांच में गड़बड़ी मिलती है तो फिर उन पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है. सुनिए वीडियो में दिलीप जायसवाल क्या कह रहे है?

36 दिनों के अंदर दोबारा पोस्टिंग का मामला क्या है?

दरअसल, पालीगंज के अंचल अधिकारी को 30 जून 2026 को व्यापक तबादलों के तहत उनके पद से हटा दिया गया था,, लेकिन महज 36 दिनों के भीतर, 6 अगस्त 2026 को उन्हें दोबारा उसी पालीगंज अंचल का कार्यभार सौंप दिया गया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अन्य विपक्षी दलों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि विभाग में भारी वित्तीय लेन-देन या राजनीतिक मिलीभगत के कारण नियमों को ताक पर रखकर यह "अजूबा खेल" खेला गया है. वहीं अब इस मामले में पहली बार दिलीप जायसवाल ने कमरे के सामने बयान दिया है.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >