वर्चस्व को लेकर राजधानी पटना में दो गुट के बीच गोलीबारी, दो जख्मी

राजधानी पटना में बुधवार की शाम वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच 15 राउंड गोलीबारी हुई. इसमें दो लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पटना. राजधानी पटना में बुधवार की शाम वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच 15 राउंड गोलीबारी हुई. इसमें दो लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलने के बाद आस पास के सभी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

यह घटना राजधानी पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र के मछली गली की है. पुलिस को अनुसार वर्चस्व को लेकर 15 राउंड के आस -पास गोलीबारी हुई है. इसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई. लोग अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे. गोलीबारी में दो लोग जख्मी हो गए. जख्मी की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. घटनास्थल के आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है. लेकिन गोलीबारी करने वालों की पहचना अभी तक नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >