बिहार के गुमनाम पर्यटन स्थलों की हाेगी ब्रांडिंग

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के साथ-साथ अनएक्सप्लोर्ड पर्यटन स्थल के बारे में भी देश-दुनिया के लोग परिचित होंगे.

पटना . बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के साथ-साथ अनएक्सप्लोर्ड पर्यटन स्थल के बारे में भी देश-दुनिया के लोग परिचित होंगे.इसके लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग तेज कर दी है.बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति के तहत पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग के लिए प्रयास शुरू किया गया है.राज्य के सुदूर प्रखंडों और कस्बों के गुमनाम पर्यटन स्थलों की जानकारी लोगों को दी जायेगी.इसके लिए ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ नाम से एक योजना शुरू की गयी थी, जिसके तहत स्थानीय लोगों से ही उन प्रखंड और क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ली गयी है.इसके बाद अनएक्सप्लोर्ड पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार वेबसाइट, वेब पोर्टल और अन्य डिजिटल माध्यमों किया जायेगा वर्तमान में बिहार पर्यटन का अपना कोई गीत नहीं है. आने वाले दिनों में पर्यटन गीत भी तैयार किया जायेगा. वहीं पर्यटन विभाग एक नया लोगो भी विकसित करेगा.गीत में बिहार के पर्यटन स्थलों की खासियत और खूबसूरती बयां की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >