यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 15 जनवरी तक होगी जारी

अगर किसी उत्तर पर आपत्ति होगी, तो तय प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा देशभर के कई शहरों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की थी. एनटीए के अनुसार 15 जनवरी तक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्नपत्र और अभ्यर्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिये जायेंगे. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सवालों और जवाबों को देख सकेंगे. अगर किसी उत्तर पर आपत्ति होगी, तो तय प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञ करेंगे. इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >