ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की मौत

patna news: मोकामा. हाथीदह थाना अंतर्गत औटा में ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर की है.

मोकामा. हाथीदह थाना अंतर्गत औटा में ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर की है. मृतकों में बाढ़ के इटमा बरियारपुर निवासी पंकज कुमार (19वर्ष) और मोकामा के माड़ो पोखर निवासी हिमांशु (14वर्ष) है. बताया जा रहा है दोनों किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. इस दौरान इ-रिक्शा ओवरटेकिंग के चक्कर में बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हालांकि मरांची थाना क्षेत्र में ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीखे मोड़ को लेकर यह घटना घटी. ट्रक और बाइक दोनों की रफ्तार तेज थी. ओवरटेकिंग के दौरान बाइक चला रहे युवक को सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं पड़ा. वहीं बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे चली गयी. बाइक सवार एक युवक को ग्रामीण अविलंब अस्पताल ले गये. लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गयी. इस घटना के बाद माड़ो पोखर मुहल्ले में मातम का माहौल बन गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >