कांग्रेस प्रत्याशी की दावेदारी करने वालों को पूरी करनी होंगी दो शर्तेंं

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू अब रेस के घोड़ों की तलाश में जुट गये हैं.

संवाददाता,पटना विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू अब रेस के घोड़ों की तलाश में जुट गये हैं. कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए दो अनिवार्य शर्तें रखी गयी हैं. पहली यह है कि प्रत्याशी की दावेदारी करनेवाले नेता को 25 हजार माई-बहिन मान योजना का फाॅर्म जमा कराना होगा. माई-बहिन मान योजना में पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार बनने के बाद उन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिया जायेगा. दूसरी शर्त है कि प्रत्याशी बनने के लिए 25 हजार घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का काम किया जाना है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट की मांग करनेवाले नेता से सबसे पहला यही सवाल किया जा रहा है. आपने कितना फाॅर्म जमा कराया है. अगर नहीं जमा कराया है, तो पहले वोटरों के पास पार्टी के कार्यक्रम को लेकर जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >