एक लाख का इनामी बिट्टू उर्फ बजरंगी समेत दो लोग गिरफ्तार

धनरूआ पुलिस ने थाना के बिरंची मोड़ स्थित एक किराये के घर से दो बदमाशों को एक कट्टा, दो कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

मसौढ़ी. धनरूआ पुलिस ने थाना के बिरंची मोड़ स्थित एक किराये के घर से दो बदमाशों को एक कट्टा, दो कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी बिट्टू कुमार उर्फ बजरंगी एक लाख का इनामी है और फतुहा थाना के बिकुआ गांव निवासी प्रभु यादव का पुत्र है, वहीं दूसरा आरोपी राजेश कुमार गौरीचक थाना के मरहारी गांव निवासी उमेश पासवान का पुत्र है. बिट्टू कुमार उर्फ बजरंगी पर विभिन्न थानों में पूर्व से लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि दोनों आरोपी तीन दिन पूर्व ही बिरंची मोड़ स्थित एक घर में किराये पर कमरा लिया था. आरोप है कि दोनों किसी अपराधिक घटना की योजना बना रहे थे. कुछ लोगों ने दोनों के संदिग्ध आचरण देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >