पटना में रामकृष्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. दो कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पटना के रामकृष्णा नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक की मोबाइल जांच में हथियार की तस्वीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

फुलवारीशरीफ रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मोबाइल जांच में मिला हथियार का सुराग

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रामकृष्णानगर थाना लाया गया. उसने अपनी पहचान खेमनीचक निवासी प्रकाश कुमार सिन्हा के रूप में बताई. पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें अवैध आग्नेयास्त्र की तस्वीर मिली. इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की.

निशानदेही पर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

प्रकाश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने भूतनाथ मुसहरी में छापेमारी की. इस दौरान दीपक कुमार उर्फ भैरव को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

किराये के मकान में रह रहा था आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ भैरव मूल रूप से खेमनीचक का रहने वाला है. वह वर्तमान में अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ मुसहरी टोला में किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इनके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए और उनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >