पटना : ट्रक ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर, फूल-माला कारोबारी की पत्नी की मौत

पटना के सचिवालय 15 नंबर पुल के पास ट्रक और टेंपो की टक्कर में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Patna Road Accident : पटना में गुरुवार की अहले सुबह सचिवालय 15 नंबर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो सवार 38 वर्षीय सुनैना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतका फुलवारीशरीफ के बिरला कॉलोनी की रहने वाली थीं.

सुनैना देवी के पति प्रमोद कुमार पटना जंक्शन पर फूल-माला का कारोबार करते हैं. वह मूल रूप से नालंदा जिले के परशुराय के रहने वाले हैं.

पटना जंक्शन से फूल-माला लेकर लौट रही थी घर

प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि गुरुवार की अहले सुबह उनकी पत्नी पटना जंक्शन से फूल-माला लेकर टेंपो से बिरला कॉलोनी स्थित घर लौट रही थीं. इसी दौरान सचिवालय 15 नंबर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी. हादसे में सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

ट्रक छोड़कर चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर गांधी मैदान ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >