पंजाब में शटर के नीचे दबने से मनेर के ट्रक चालक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

पटना के मनेर के हुलासी टोला गांव के ट्रक चालक जितेंद्र कुमार की पंजाब के लुधियाना में शटर के नीचे दबने से मौत हो गई. गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तोफिर पंचायत के हुलासी टोला गांव निवासी एक ट्रक चालक की पंजाब के लुधियाना में शटर के नीचे दबने से मौत हो गई. गुरुवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान हुलासी टोला निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह पंजाब के लुधियाना में रहकर ट्रक चालक के रूप में कार्य करते थे.

ट्रक खड़ा करने के बाद हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र कुमार लुधियाना के ताजपुर पानी टंकी के पास स्थित अपने आवास पर ट्रक खड़ा करने के बाद घर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान किसी कारणवश घर का शटर उनके ऊपर गिर पड़ा. शटर के नीचे दबने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्द से छटपटाने लगे. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

मृतक का शव जैसे ही हुलासी टोला गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. पत्नी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र कुमार परिवार के भरण-पोषण के लिए पंजाब में रहकर ट्रक चलाते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >