10 हजार शिक्षकों का प्रशिक्षण पांच जनवरी से

राज्य के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 11वीं-12वीं के 10,060 शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की नयी तिथि जारी कर दी गयी है

संवाददाता, पटना राज्य के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 11वीं-12वीं के 10,060 शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की नयी तिथि जारी कर दी गयी है. इन शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण पांच जनवरी से शुरू होगा और नौ जनवरी तक चलेगा. सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों से संबद्ध कर दिया गया है. पटना जिले के पांच शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 925 शिक्षको को टैग किया गया है. मालूम हो कि इन शिक्षकों को प्रशिक्षण पहले 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक होना निर्धारित था लेकिन ठंड की छुट्टी पड़ने की वजह से प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया था. एससीइआरटी ने पुर्ननिर्धारित तिथि पर सभी टैग किये गये शिक्षकों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >