गाड़ी पर लिखी ये बात तो कटेगा इतने रुपये का चालान, जानें नया ट्रैफिक नियम

Traffic Rule: पटना में निजी वाहनों पर सरकारी नेम प्लेट लगाकर चलने वालों पर अब जुर्माना लगेगा. इसमें बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Traffic Rule: पटना में निजी वाहनों पर सरकारी नेम प्लेट लगाकर चलने वालों पर अब जुर्माना लगेगा. इसमें बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. नेम प्लेट उन्हीं वाहनों पर लगाना है जो संबंधित विभाग अधिकारी की सरकारी गाड़ी है. इस नियम का उल्लंघन करने पर 2500 रुपए जुर्माना भरना होगा. चाहे आप बाइक पर नेम प्लेट लगाए हों, कार पर लगाए हों या कोई भी गाड़ी पर लगाए हों आपको फाइन देना पड़ेगा.

पहले दिन पुलिस ने 50 लोगों पर कसा शिकंजा

ट्रैफिक प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है. ऐसे वाहनों के खिलाफ पटना में अभियान शुरू कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़कों पर अभियान चलाकर ऐसे 50 वाहनों पर शिकंजा कसा है. जो निजी वाहन में बिहार सरकार, भारत सरकार का नेम प्लेट लगाए हुए थे.

Also Read: बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

नशे में धुत होकर चला रहे थे गाड़ी, 6 लोग पकड़े गए

इसके अलावा क्रिसमस के दिन राजधानी में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले 6 लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे सभी एक ही गाड़ी में बैठे हुए थे. इसमें नालंदा के गोपाल कुमार, नीरज कुमार और कुंदन कुमार के अलावा सारण के अनिल और अमरनाथ और पटना के प्रीतम कुमार का नाम शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >