ट्रैकटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

शुक्रवार को फतुहा बख्तियारपुर पुरानी एनएच सड़क मार्ग पर खिरोधरपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.

खुसरूपुर. शुक्रवार को फतुहा बख्तियारपुर पुरानी एनएच सड़क मार्ग पर खिरोधरपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना गौरीचक दरियापुर के उस्मा गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद यादव के सुपुत्र सत्यप्रकाश उर्फ़ छोटू (27 वर्ष ) के रूप में की गयी है. घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गयी. पुलिस ने गुस्साये लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर सड़क जाम हटाया.

मृतक के भाई ने बताया कि सत्यप्रकाश खुसरूपुर पोस्टऑफिस में एक निजी कर्मी के रूप में कार्य करता था. उसकी शादी आठ माह पूर्व हुई थी. वह फतुहा के कल्याण बिगहा में किराये के मकान में रहता था और बाइक से रोज सड़क मार्ग से खुसरूपुर पोस्ट ऑफिस अपने दैनिक कार्य पर जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >