बिहार का ये फेमस वॉटरफॉल 20 मार्च से हो जाएगा चालू, टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा

Tourist Place In Bihar: बिहार का फेमस ककोलत वॉटरफॉल 20 मार्च से टूरिस्टों के लिए फिर चालू हो जाएगा. फिलहाल यह वॉटरफॉल बंद है. लेकिन आर्टिफिशियल रूप से बनाए गए झरने के पास नहाने के लिए लोगों की अभी भी भीड़ उमड़ रही.

Tourist Place In Bihar: बिहार के फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक ककोलत वॉटरफॉल भी है. काफी समय से यह बंद था लेकिन अब यहां घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. 20 मार्च से ककोलत वॉटरफॉल टूरिस्टों के लिए फिर से चालू हो जाएगा. खासकर गर्मी के मौसम में यहां आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है.

गर्मी की छुट्टी से पहले अच्छी खबर

गर्मी की छुट्टियों में ठंडी वादियों का मजा लेने, सुकून का पल बिताने या फिर परिवार या दोस्तों के साथ फन के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. ऐसे में गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पहले ही राहत मिल गई है. ककोलत वॉटरफॉल में प्राकृतिक रूप से बहने वाला झरना बंद है लेकिन आर्टिफिशियल रूप से बनाए गए झरने के पास लोग अभी भी पहुंच रहे हैं.

क्यों बंद किया गया था वॉटरफॉल?

आर्टिफिशियल कुंड में महिला, पुरुष, बच्चे और बच्चियां मस्ती करते देखे गए. ककोलत जलप्रपात के केयरटेकर की माने तो, पिछले साल ककोलत वॉटरफॉल में बाढ़ आ गई थी. बाढ़ की वजह से प्राकृतिक झरना, कुंड और आस-पास के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे. ऐसे में मरम्मत और व्यवस्थाएं को बेहतर करने के लिए झरने को बंद कर दिया गया था.

दुर्गा पूजा-छठ पर उमड़ रही भीड़

जानकारी के मुताबिक, मरम्मत होने के बाद अब यहां एक बार फिर 20 मार्च से लोग मजा ले सकेंगे. चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और छठ पूजा को लेकर भी यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इससे पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.

होटल खुलने से टूरिस्टों को मिलेगी सुविधा.

ककोलत वॉटरफॉल के शुरू होने से यहां के आस-पास के होटल भी चलेंगे. यहां दूर-दूर से आने वाले लोग ठहर सकेंगे. साथ ही उन्हें खाने-पीने में भी कोई परेशानी नहीं होगी. इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों से भी अपील की गई है कि प्राकृतिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखें. ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: आठ नगरपालिकाओं में EO को किया गया तैनात, जानिए क्या मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >