खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था

इंट्रो: खेला इंडिया यूथ गेम्स के लिए पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इससे जुड़ी सड़कों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होगी. गेम्स का उद्घाटन चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे.संवाददता,पटना

बिहार में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उससे जुडने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. गुरुवार को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायज खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डा बी राजेन्दर,डीजीपी विनय कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्रण शंकरण ने लिया.स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से जुड़ी सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायज लिया और पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीसी के माध्यम से करेंगे.

चार से पंद्रह मई तक होगा खेलो इंडिया गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन चार मई और समापन समारोह 15 मई को पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा.उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे.इस खेलों में देश के सभी 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों से करीब दस हजार खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टाफ शिरकत करेंगे.

पटना,राजगीर, गया, बेगूसराय और भागलपुर में होगी प्रतियोगिता

यह पहला मौका है जब पटना सहित राज्य के चार अन्य शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है.पटना के अलावा राजगीर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गया, भागलपुर और बेगूसराय में कुल 28 खेलों का आयोजन किया जा रहा है.

स्टेडियम की दीर्घा में दर्शकों के लिए प्रवेश की नि:शुल्क

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेडियम की दीर्घा में दर्शकों के लिए प्रवेश की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है.पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव,डीजीपी के साथ राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन, पटना की ज़ोनल आइजी गरिमा मल्लिक, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार समेत राज्य और पटना पुलिस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >