Patna News : आइजीआइएमएस में 4.5 करोड़ से बनेंगे तीन नये माॅड्यूलर ओटी

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी अपनी कंपनी सोशल रिस्पांसबिलिटी निधि से आइजीआइएमएस को 4.5 करोड़ रुपये देगी. इसके लिए दोनों के बीच शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ.

पटना . इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में तीन अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाये जायेंगे. इसके लिए 4.5 करोड़ रुपये इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आइआरएफसी) कंपनी सोशल रिस्पांसबिलिटी निधि से देगी. शुक्रवार की दोपहर आइजीआइएमएस के निदेशक प्रो डॉ बिंदे कुमार व आइआरएफसी के एमडी सह अध्यक्ष मनोज दुबे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इसके बाद निदेशक डॉ बिंदे कुमार व उपनिदेशक डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा ने आइआरएफसी के एमडी मनोज दुबे को क्षेत्रीय चक्षु संस्थान, 500 बेड के नये मेडिसिन ब्लाॅक, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट आदि का भ्रमण कराया. उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. प्रस्तावित आधुनिक माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनने के बाद संस्थान की सर्जरी क्षमता व रोगी सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा. मौके पर डीन एकेडमिक डॉ ओम कुमार, प्रो डॉ विपिन प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >