पीएम के दौरे को लेकर मिथिला में उत्साह : दिलीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

गुरुवार को मधुबनी आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

संवाददाता,पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं. प्रधानमंत्री अपने मधुबनी दौरे के क्रम में झंझारपुर इलाके के विदेश्वर स्थान लोहना रोड में एक विशाल रैली के जरिए अपार जनसमूह को संबोधित करेंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ जायसवाल सोमवार को मधुबनी में विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले भाजपा अध्यक्ष डाॅ जायसवाल सड़कों से लेकर मुहल्लों तक पहुंचे और लोगों से पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया. भाजपा अध्यक्ष डाॅ जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे मधुबनी में उत्साह है. शहर सज -धज कर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान मिथिला के लोगों से रूबरू होंगे. प्रधानमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आम लोगों से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, उससे साफ है कि मिथिला की पावन धरती एक ऐतिहासिक जनसभा का साक्षी बनेगी.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे बिहार की जनता प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार कर रही है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने भागलपुर दौरे के क्रम में बिहार को कई सौगात दी थीं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार प्रेम अब किसी से छिपा नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >