स्कूल जा रही शिक्षिका को घेर बदमाशों ने छीनी चेन व मोबाइल

थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर माली गली मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका को तीन बदमाशों ने घेर कर उससे पर्स, मोबाइल और सोने की चेन छीन ली.

फुलवारीशरीफ. थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर माली गली मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका को तीन बदमाशों ने घेर कर उससे पर्स, मोबाइल और सोने की चेन छीन ली. पीड़िता के पति और ईसापुर बाग मोहल्ला निवासी रिजवानुजमा ने बताया कि उनकी पत्नी आतिया खानम बाढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर जाने के लिए सुबह घर से निकली थीं. वह पैदल ही ईसापुर से फुलवारीशरीफ थाना गोलंबर की ओर जा रही थीं. शिक्षिका के अनुसार छिनी गई सोने की चेन की कीमत करीब 55 हजार रुपये थी, वहीं पर्स में 5200 नकद, स्मार्टफोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे. उन्होंने फुलवारीशरीफ थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >