बिहार में 27 हजार औद्योगिक इकाइयों को चालू करने की हरी झंडी

राज्य के 27 हजार से अधिक कल-कारखानों को राज्य सरकार ने चालू करने की हरी झंडी दे दी है. इस संबंध में औद्योगिक यूनिटों के संचालकों से पूछा है कि क्या वे अपने उद्याेग-धंधे को चालू करना चाहते हैं? अगर हां, तो उनसे आवेदन लिये जायेंगे. उन्हें मजदूरों की स्वास्थ्य सुरक्षा का जिम्मा देते हुए […]

राज्य के 27 हजार से अधिक कल-कारखानों को राज्य सरकार ने चालू करने की हरी झंडी दे दी है. इस संबंध में औद्योगिक यूनिटों के संचालकों से पूछा है कि क्या वे अपने उद्याेग-धंधे को चालू करना चाहते हैं? अगर हां, तो उनसे आवेदन लिये जायेंगे. उन्हें मजदूरों की स्वास्थ्य सुरक्षा का जिम्मा देते हुए उद्योग चलाने की अनुमति दी जायेगी. इसके साथ ही उद्योग विभाग ने खादी व हैंडलूम बोर्ड को बड़े पैमाने पर गमछा और मास्क तैयार करने को कहा है.प्रदेश में 27 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक यूनिट हैं. विभाग ने सोमवार को इन संभावनाओं के मद्देनजर एक उच्चस्तरीय बैठक भी की. उद्योगों को भेजे गये पत्र में कहा भी गया है कि इन यूनिटों में कार्यरत कर्मियों की संख्या और उनके वेतन की जानकारी भी मांगी है. लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को केंद्र सरकार जल्दी ही पैकेज भी देने जा रही है. इसमें इन यूनिटों का डाटा बेस काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >