Patna News : राजवंशी नगर शिव मंदिर से बोर्ड कॉलोनी स्टेडियम तक सड़क खोदी

राजवंशी नगर के शिव मंदिर से विद्युत बोर्ड कॉलोनी स्टेडियम तक सड़क के एक बड़े हिस्से को दीघा एसटीपी नेटवर्क निर्माण के लिए खोद डाला गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

संवाददाता, पटना : राजवंशी नगर के शिव मंदिर से विद्युत बोर्ड कॉलोनी स्टेडियम तक सड़क के एक बड़े हिस्से को दीघा एसटीपी नेटवर्क निर्माण के लिए खोद डाला गया है. यहां सीवरेज पाइप बिछाया जाना है. इसके लिए विद्युत बोर्ड कॉलोनी स्टेडियम के प्रवेशद्वार के पास से लेकर शास्त्रीनगर मार्केंट तक सड़क के लगभग 60 मीटर हिस्से को आधा (चौड़ाई में) काट दिया गया है और उसके बगल में बैरिकेड लगा दिया गया है. इससे सड़क की कुल चौड़ाई घट कर आधे से भी कम हो गयी है और वहां से वाहनों के गुजरने में परेशानी हो रही है. शास्त्रीनगर मार्केट से राजवंशी नगर के शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क को तो लगभग 20 मीटर की लंबाई में पूरी तरह काट दिया गया है. इससे वह सड़क बिल्कुल आने जाने लायक नहीं रह गयी है और वहां शास्त्रीनगर मार्केट के पास ही बैरिकेड लगा कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. वहीं, बाइपास के पीसीएस सेंटर के पास बने गड्ढे में पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. मंगलवार को वहां एक इ-रिक्शा से सब्जी का बोरा पानी में गिर गया, जिससे पूरी सब्जी पानी में बिखर गयी. वहीं, बीएमसी-5 के मैदान में भी पानी भर गया है.

पीक आवर में लग रही वाहनों की कतार

बेली रोड की ओर वाहनों को जाने के लिए वहां से लिंक रोड होते हुए रास्ता दिया गया है, जिससे उन्हें अधिक घूम कर बेली रोड पहुंचना पड़ रहा है और परेशानी हो रही है. इस सड़क के काफी चालू होने के कारण भी अधिक परेशानी हो रही है और पिक आवर में यहां हर सुबह और शाम में वाहनों की कतार लग जा रही है और जाम झेलना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >