दुष्कर्म के आरोपी ने थाने के हाजत में आत्महत्या का किया प्रयास

patna news: मनेर. रविवार को मनेर थाना के हाजत में बंद दुष्कर्म के एक अभियुक्त ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की.

मनेर. रविवार को मनेर थाना के हाजत में बंद दुष्कर्म के एक अभियुक्त ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. जिसके बाद मनेर थाने के पुलिस कर्मियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पुलिस कर्मियों ने अभियुक्त को मनेर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. वहीं उक्त मामले को लेकर पूरे मनेर में चर्चा बनी रही. बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के अनिल सिंह का पुत्र विक्की कुमार पर लोदीपुर की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मनेर थाने में बीते वर्ष मामला दर्ज कराया था. मनेर थाने के पीएसआइ ने उसे औरंगाबाद से गिरफ्तार करने के बाद थाने के हाजत में बंद कर दिया था. रविवार की सुबह हाजत में ही उसने चादर के सहारे गले में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. मामले के बाद थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले का अभियुक्त है. जिसके गिरफ्तारी के बाद थाने के हाजत में बंद कर रखा गया था. इस बीच हाजत में ही अभियुक्त द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया. फिलहाल उसकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है. कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है. इधर लोगों ने बताया कि युवती से पहले अभियुक्त का प्रेम प्रसंग था. उसके बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने दुष्कर्म व गर्भवती करने का मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >