Patna News : टूटे मैनहोल की शिकायत दूर करेगा नगर निगम का ‘एंबुलेंस’

शहर में टूटे-फूटे व खुले हुए मैनहोल को दुरस्त करने के लिए पटना नगर निगम मैनहोल एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रहा है. इस विशेष एंबुलेंस में मैनहोल रिपेयर करने वाली टीम, प्री फैब मैनहोल के ढक्कन व अन्य प्रकार की सामग्रियां रहेंगी.

संवाददाता, पटना : शहर में टूटे-फूटे और खुले हुए मैनहोल की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने के लिए पटना नगर निगम अब मैनहोल एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रहा है. पटना नगर निगम की यह गाड़ी शहर के सभी 75 वार्डों में टूटे-फूटे व खुले मैनहोल की समस्याओं को दूर करेगी. इस विशेष एंबुलेंस में मैनहोल रिपेयर करने वाली टीम, प्री फैब मैनहोल के ढक्कन व अन्य प्रकार की सामग्रियां रहेंगी, जिससे यह गाड़ी स्थल पर पहुंचने के साथ तत्काल ही समस्या को दूर करेगी. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार है कि मैनहोल की समस्या दूर करने के लिए पटना नगर निगम के द्वारा इस प्रकार का प्रयोग किया जा रहा है. आगामी मॉनसून से ही इसकी सुविधा आमजनों को मिलने लगेगी. नगर आयुक्त के निर्देश पर गाड़ियों को तैयार करने का काम शुरू किया गया है.

कंट्रोल रूम से किया जायेगा कनेक्ट

पटना नगर निगम का यह मैनहोल एंबुलेंस ऑन डिमांड काम करेगा. इसे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जायेगा, जिससे कहीं से भी समस्या आने पर इसे संबंधित स्थल पर भेजा जा सके. यह क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के तर्ज पर कार्य करेगा. सभी छह अंचलों में अलग गाड़ियां होने से यह तत्काल ही अपने वार्ड में जाकर समस्याओं को दूर करेगा. 48 घंटे के अंदर मैनहोल मरम्मति की समस्या को दूर करने का लक्ष्य दिया गया है. पटना नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 155304 पर कॉल कर आमजन मैनहोल की शिकायत दर्ज करेंगे. इसके बाद मैनहोल एंबुलेंस उस समस्या को दूर करेगा.

बेकार गाड़ियों से तैयार हुआ मैनहोल एंबुलेंस

पटना नगर निगम द्वारा वेस्ट टू वंडर के तर्ज पर मैनहोल एंबुलेंस निगम की ही पुरानी और बेकार पड़ी हुई गाड़ियों का इस्तेमाल कर तैयार किया जा रहा है. कबाड़ पड़ी गाड़ियों को इस्तेमाल कर सभी अंचल के लिए छह गाड़ियों का निर्माण किया जा रहा है. गौरतलब है कि पहले भी निगम की बेकार गाड़ियों से पिंक टॉयलेट और लू कैफे बनाये गये हैं, जो सफल रूप से संचालित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >