राज्य सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की नयी सूची जारी की

राज्य सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की नयी सूची जारी की है. कैबिनेट विभाग की ओर से इस संबंध में नयी अधिसूचना जारी की गयी है.

डिप्टी सीएम सम्राट को पटना, विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभार जल संसाधन व संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी को नालंदा व पूर्णिया का दिया गया प्रभार संवाददाता,पटना राज्य सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की नयी सूची जारी की है. कैबिनेट विभाग की ओर से इस संबंध में नयी अधिसूचना जारी की गयी है. कुल 35 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है. सभी प्रभारी मंत्री जिलों के प्रभारी के साथ ही जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे. किन मंत्रियों को किस जिले की मिली जिम्मेदारी सूची के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. वहीं, उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभार दिया गया है. जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को दो जिले पूर्णिया और नालंदा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, सहकारिता मंत्री डाॅ प्रेम कुमार को कैमूर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. वहीं, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को दो जिलों का प्रभार दिया गया है. उन्हें सीतामढ़ी के साथ-साथ जहानाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. लेशी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को अररिया, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को बक्सर, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को खगड़िया, परिवहन मंत्री शीला कुमारी को लखीसराय, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम को पश्चिम चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज और जयंत राज को रोहतास का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान को किशनगंज, रत्नेश सादा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, सुरेंद्र मेहता को बांका, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर, संजय सरावगी को बेगूसराय, डाॅ सुनील कुमार को गया, नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जिवेश कुमार को नवादा, राजू कुमार सिंह को शेखपुरा, कला- संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद को शिवहर, विजय कुमार मंडल को सहरसा और आइटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >