गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप लाया गया पटना साहिब

दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पुरातन हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप पटना साहिब सहरसा से लाया गया है.

पटना सिटी. दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पुरातन हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप पटना साहिब सहरसा से लाया गया है. प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही व महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूर्वी भारत के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा की अध्यक्षता में टीम सहरसा भेजी गयी थी. जिसने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से पुरातन स्वरूप को मर्यादा के साथ तख्त साहिब लाया गया. पूर्वी भारत के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा व प्रवक्ता सुदीप सिंह ने बताया कि 80 वर्षो से भी अधिक समय से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की सेवा सुशील जायसवाल के पूर्वजों व परिवार की ओर से की जा रही थी. परिवार ने तख्त साहिब को स्वरूप सौंपने का निर्णय लिया था. कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सह धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन ने इसके लिए परिवार और सहरसा के प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >