शहर की जानकारी जारी, आठ फरवरी को 132 शहरों में होगी परीक्षा

सीबीएसइ ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप (शहर की जानकारी) जारी कर दी है.

संवाददाता, पटना सीबीएसइ ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप (शहर की जानकारी) जारी कर दी है. पोर्टल पर जाकर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सीबीएसइ के अनुसार, सीटेट आठ फरवरी को देश के 132 शहरों में दो चरणों में आयोजित किया जायेगा. सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा, जिससे वे समय रहते यात्रा की योजना बना सकें. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. यह केवल एक प्रारंभिक सूचना दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देना है. सीटेट का एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा समय, शिफ्ट और अन्य आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >