डीजीपी के जनता दरबार में नाम बदल पहुंचा हत्यारोपित धराया

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पटना के सरदार पटेल भवन में डीजीपी द्वारा लगाये गये जनता दरबार में उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक सोनपुर थाना के हत्या मामले में एक साल से फरार एक आरोपी जगन राय अपना नाम बदल कर जनता दरबार में पहुंच गया

पटना/फतुहा . शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पटना के सरदार पटेल भवन में डीजीपी द्वारा लगाये गये जनता दरबार में उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक सोनपुर थाना के हत्या मामले में एक साल से फरार एक आरोपी जगन राय अपना नाम बदल कर जनता दरबार में पहुंच गया और उसी समय सोनपुर के एक फरियादी ने जनता दरबार में ही जगन राय के बारे में आईजी को बताया तो वह जल्द बाजी में जनता दरबार से निकल कर भगाना चाहा पर वहां पर मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उसे दबोच लिया और इसकी सूचना सोनपुर पुलिस को दी गई.लगभग दो घंटे बाद सोनपुर पुलिस पटना पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर सोनपुर ले गई.यह घटना की चर्चा पुलिस मुख्यालय में देर शाम तक चलती रही.इस जनता दरबार में आए फरियादियों के कई आवेदन पर डीजीपी और आईजी ने पटना समेत बिहार के कई थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ ग्रामीण एसपी से करवाई करने के आदेश दिए .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >