एनएच की पांच परियोजनाओं की फोर लेनिंग के लिए टेंडर जल्द

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में लंबित एनएच परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन का भरोसा देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले नितिन नवीन संवाददाता, पटना केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में लंबित एनएच परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन का भरोसा देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. साथ ही वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 की जल्द स्वीकृति का आश्वासन दिया है. कुछ योजनाओं की डीपीआर निर्माण की प्रक्रिया में है. यह जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी है. उन्होंने बताया है कि राज्य के राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं के संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है. साथ ही राष्ट्रीय उच्च पथों के समुचित विकास कराये जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि श्री गडकरी के साथ बैठक काफी सकारात्मक रही और उन्होंने शीघ्र ही सभी बिंदुओं पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम पैकेज 2015 के तहत एनएच 322 और एनएच 333 ए के साथ-साथ एनएच 1335 (भागलपुर-बलझोर), पटना रिंग रोड के पूर्वी भाग का फोर और सिक्स लेनिंग सड़क निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर कराने का आश्वासन दिया है. सड़कों के फोर और सिक्स लेन निर्माण के लिए शीघ्र निविदा निर्गत करने के लिए एनएचएआइ को निर्देश दिया है. इसके साथ ही स्पर निर्माण के सभी अनुरोधों पर जल्द- से- जल्द कार्रवाई के लिए एनएचएआइ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >