BPSC 70th Exam: तेजस्वी ने CM नीतीश को भेजी चिट्ठी, बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए कर दी बड़ी मांग

BPSC 70th Exam: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग की है.

BPSC 70th Exam: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और दोबारा कराने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कदाचार के उजागर होने पर पटना स्थित बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा को रद्द कर सिर्फ उस केंद्र की पुनर्परीक्षा आयोजित कराना, सरकारी नियुक्ति प्रक्रियाओं में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश भर है. ऐसी परिस्थिति में, समस्त अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा आयोजन में सभी अभ्यर्थियों के लिए ‘लेवल प्लेइंग फील्ड’ उपलब्ध कराना सरकार एवं बीपीएससी की अहम जिम्मेवारी है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग प्रश्न-पत्रों द्वारा आयोज‍ित परीक्षा से अभ्यर्थियों के मेधा का सही मूल्यांकन संभव नहीं हो पाएगा.

Tejashwi yadav letter to cm nitish
Tejashwi yadav letter to cm nitish 2

जांच की आवश्यकता- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि बापू परीक्षा केंद्र में परीक्षा संचालन के लिए सहायक केंद्राधीक्षक, सहायक और चतुर्थवर्गीय कर्मी, सरकारी नहीं होकर प्राइवेट एजेंसी के कर्मी थे. इस महत्वपूर्ण परीक्षा में प्राइवेट एजेंसी के लोगों द्वारा परीक्षा संचालन करवाना कहां तक न्यायोचित है? उन्होंने मांग करते हुए आगे लिखा कि आयोग ने खुद माना है कि कदाचार मुक्त परीक्षा नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में आयोग द्वारा 13 दिसंबर को संपन्न 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह रद्द करते हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जाए. कुछ निजी कोचिंग संस्थानों द्वारा परीक्षा से पहले जारी मॉडल प्रश्न पत्र के प्रश्नों में से 25 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों का मेल कर जाना क्या एक संयोग मात्र है, इसकी जांच की आवश्यकता है. इस परीक्षा में हुए व्यापक कदाचार की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए: तेजस्वी  

राजद नेता ने आगे कहा कि हजारों अभ्यर्थी ठंड के मौसम में खुले में रात-दिन बीपीएससी की हठधर्मिता और असंवेदनशील व्यवहार के विरोध में विगत कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस परिस्थिति में उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए धरना-प्रर्दशन को समाप्त कराने की कोशिश की जाए. वरना, उनकी जानमाल की जबावदेही सरकार की होगी. हमारी मांग है कि बीपीएससी पीटी पुनर्परीक्षा एक दिन, एक शिफ्ट, एक पेपर और एक पैटर्न में बिना पेपर लीक के संपन्न कराई जाए. उम्मीद है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: BPSC Exam: ‘एक प्रमाण लेकर आइये, दो मिनट में परीक्षा रद्द होगी’, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >