इंडिगो मैनेजर हत्याकांड से गरमायी बिहार की सियासत, तेजस्वी ने कहा- बिहार में दानवराज, तेजप्रताप ने कही ये बात…

राजधानी पटना में इंडिगो मैनेजर हत्याकांड के बाद सूबे की सियासत गरमा गयी है. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. पप्पू यादव ने इसके तार एयरपोर्ट से लेकर छपरा तक जुड़े होने की बात की हैं. उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या पर अफसोस जताते हुए सरकार पर निशाना साधा है. वहीं राजद विधायक व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बिहार के लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाया है.

मंगलवार शाम पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की हत्या दो बाइक सवार बदमाशों ने कर दी. वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. वहीं जिस जगह पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया वहां सीसीटीवी भी खराब पड़ा था. मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए SIT गठित कर दी. वहीं विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है.

राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले का लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि ”सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी. वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे. उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूँ.भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है.”

Also Read: IndiGo Manager Murder: बिहार में उठने लगी अपराधियों के एनकाउंटर की मांग, पप्पू यादव ने कहा- अब पुलिस को फ्री हैंड दे देने का समय

वहीं इस मामले पर राजद नेता व लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि ”इंडिगो के सीनियर मैनेजर को पटना में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया. बेहतरीन इंसान थे रूपेश. एयरपोर्ट पर सबसे मिलनसार व् मददगार लोगों में थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. ये हत्या बिहार के लॉ एंड आर्डर पर बहुत गंभीर सवाल पैदा करती है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >