तेजस्वी को हकीकत से वास्ता नहीं : भाजपा

पटना : भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि कोरोना त्रासदी के इस दौर में राजद और खासकर तेजस्वी यादव हकीकत से काफी दूर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले का जहां पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है. वहीं, राजद और उसके नेता राजनीति करने में लगे हैं. लॉकडाउन में बिहार […]

पटना : भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि कोरोना त्रासदी के इस दौर में राजद और खासकर तेजस्वी यादव हकीकत से काफी दूर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले का जहां पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है.

वहीं, राजद और उसके नेता राजनीति करने में लगे हैं. लॉकडाउन में बिहार सरकार अपनी तरफ से पूरी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन तेजस्वी यादव लोगों को इस महामारी से बचाने के बजाय, उन्हें संक्रमित करने की कोशिश में लगे हैं.

राज्य के बाहर फंसे लोगों को बिहार सरकार हर तरह से राहत पहुंचाने का काम कर रही है, परंतु संकट की इस घड़ी में तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के लोग राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >