Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? थाने में दर्ज कराई शिकायत

Tej Pratap Yadav:जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने यह शिकायत अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज कराया है.

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को धमकी दी गई और उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद उन्होंने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. गौर करने वाली बात यह भी है कि तेज प्रताप यादव ने यह शिकायत कोई और नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेणु यादव के खिलाफ दर्ज करवाई है.

तेज प्रताप यादव ने लगाया ये आरोप

जानकारी के मुताबिक, संतोष रेणु यादव मूल रूप से मसौढ़ी के बैरमचक के रहने वाले हैं. तेजप्रताप यादव ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेणु यादव ने पार्टी से जुड़ने के बाद उनके 26 एम स्ट्रेंड रोड स्थित आवास से कार्य करते हुए हमेशा पार्टी के विचारधारा के विपरीत कार्य किया. साथ ही काम करवाने के नाम से लोगों से पैसा लिया गया.

सोशल मीडिया के जरिये दी गई धमकी

तेज प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया कि संतोष रेणु यादव ने मोतिहारी के मंटू गोप से काम करवाने के नाम पर हजारों रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए. ऐसे ही अनेक लोगों को डराकर और धमका कर गलत पैसे की वसूली की है. पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की तरफ से 14 दिसंबर को संतोष रेणु यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव

मालूम हो,तेज प्रताप यादव चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है. तेज प्रताप यादव उसी बाइक से सड़क पर धूम मचाते हुए नजर आए थे और उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था.

Also Read: जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को दे डाली चेतावनी, बोले- उन्हें लाभ मिल चुका है 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >