Tej Pratap Yadav: लोगों को भटकाने के लिए निकली ‘वोटर अधिकार यात्रा’, लालू के बड़े लाल ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बेअसर बताते हुए कहा कि असली मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी हैं. तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है. आज नवादा में राहुल की यात्रा से पहले बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में नोकझोंक की बात भी सामने आई थी. पढ़ें पूरी खबर…

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को असरहीन करार दिया है. उनका कहना है कि असली मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी हैं, जबकि यह यात्रा लोगों को भटकाने का काम कर रही है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए मुद्दों से कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने वाला है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें क्योंकि इनसे केवल विपक्ष को राजनीतिक लाभ मिलता है.

पोस्टर लगाने को लेकर विवाद

नवादा जिले के हिसुआ में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर पोस्टरबाजी ने विवाद का रूप ले लिया. कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने-हटाने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई. स्थिति बिगड़ने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और मामले को शांत करने की कोशिश की गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह और कांग्रेस की वर्तमान विधायक नीतू कुमारी के बीच विश्व शांति चौक पर हुआ. हंगामा उस समय खड़ा हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने वाली थी.

सासराम से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा

बता दें, राहुल गांधी ने सासाराम से 1,300 किमी लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की है, जो 16 दिनों तक बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरते हुए 1 सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी. उद्घाटन कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के कई नेता भी मौजूद थे.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: पूजा की थाली, नारियल और जल लेकर खड़ी रह गयी महिलाएं, नहीं रुका राहुल गांधी का काफिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >