Tej Pratap Yadav: ये कौन सी डरावनी जगह पहुंचे तेज प्रताप यादव? अंधेरे में दिखा कुछ ऐसा कि लगे भागने, दौड़ते-दौड़ते कैमरामैन भी गिरा

Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक डरावनी जगह पहुंचे, जहां अंधेरे में उन्हें कुछ ऐसा दिखा कि वे दौड़कर भागने लगे. वे एक डरावनी जगह पर अपना वीडियो शूट करने के लिये पहुंचे थे, जहां पूरा वाकया हुआ. इस वीडियो को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया है.

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं. दरअसल, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल TY Vlog पर एक वीडियो अपलोड किया जो कि चर्चा में छा गया है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने वीडियो में भूत दिखने का दावा किया है. इतना ही नहीं, वीडियो में वह डरकर भागते हुए भी दिख रहे हैं.

लोगों की डिमांड पर तेज प्रताप ने बनाया वीडियो

वीडियो में तेज प्रताप यादव ने यह बताया कि लोगों की तरफ से रिक्वेस्ट किया जा रहा था कि किसी डरावनी जगह से जुड़ा वीडियो अपलोड किया जाए. इसी वजह से तेज प्रताप एक हॉन्टेंड प्लेस पर पहुंचे और पूरा वीडियो शूट किया. इस दौरान उन्होंने भूत दिखने का दावा भी किया. लेकिन कौन सी जगह पर तेज प्रताप यादव ने पूरा वीडियो शूट किया, इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी.

वीडियो में तेज प्रताप ने क्या-क्या दिखाया?

तेज प्रताप यादव वीडियो में यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि उस रास्ते से कोई भी आता-जाता नहीं है. लगातार एक पेड़ हिल रहा है. उन्होंने कोई नेगेटिव एनर्जी होने की बात कही. इसके साथ ही इस दौरान सफेद रंग के कपड़े में कुछ दिखा भी था. कुछ आवाज भी तेज प्रताप यादव को आई. जिसके कारण उन्होंने कहा कि यहां से हटने में ही भलाई है. इसके बाद तेज प्रताप यादव जल्दबाजी में वहां से भागने लगे. इस दौरान दौड़ते-दौड़ते तेज प्रताप यादव के कैमरामैन भी गिर पड़े.

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनाया था नया चैनल

इस तरह से तेज प्रताप यादव की तरफ से अपलोड किया गया वीडियो काफी चर्चा में छा गया है. मालूम हो, बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेज प्रताप यादव ने TY Vlog नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया था. तेज प्रताप ने यूट्यूब पर यह नया चैनल 17 नवंबर 2025 को बनाया था. अब तक 10 वीडियो चैनल पर अपलोड किया गया है. 1.05 लाख लोगों ने चैनल को सब्सक्राइब किया है.

Also Read: Raid In Bihar: बिहार के बैंक पदाधिकारी के घर पर छापेमारी, पटना और गोपालगंज के 6 ठिकानों को EOU ने खंगाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >