तेजप्रताप यादव का बड़ा खुलासा, बोले- पूर्व विधायक मेरी हत्या कराना चाहते, 5 जयचंदों के नाम बताए

Tej Pratap yadav: तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और एक गिरोह उनके खिलाफ काम कर रहा है. वायरल फोटो, घर से निकाले जाने पर उन्होंने अपनी बात रखी.

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के चीफ तेजप्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए और अपने पक्ष को खुलकर सामने रखा. उन्होंने कहा कि उनके साथ बीते कुछ समय में जो कुछ हुआ है, वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. तेजप्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा कि उन पर जबरन आरोप लगाए जा रहे हैं.

5 जयचंद के नाम का किया खुलासा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव का कहा कि इस पूरे गिरोह का सरगना मुकेश रौशन है.

वायरल फोटो पर क्या सफाई दी

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपनी तस्वीर को लेकर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव के साथ जो फोटो वायरल हुई थी, वह उनकी ओर से पोस्ट नहीं की गई थी. उनका कहना है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उसी के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आलोक गुर्जर कौन हैं और अनुष्का यादव का उनसे क्या संबंध है, यह बात सामने आनी चाहिए.

खबर अपडेट की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >