Tej Pratap Yadav: अब फुल एक्शन में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव, कहा- 'जीत हमेशा…'

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक्शन मोड में आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये उनकी सक्रियता साफ देखी जा सकती है. इस बीच सुबह-सुबह एक और पोस्ट शेयर करने के बाद तेजप्रताप यादव ने सियासी पारा चढ़ा दिया है.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव इन दिनों अनुष्का विवाद के बाद फिर से बिहार की राजनीति में एक्शन मोड में आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये ही सही लेकिन एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में छा रहे हैं. इस बीच एक और पोस्ट तेजप्रताप यादव ने सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ लोगों के साथ तस्वीरें साझा की. इसके साथ ही कैप्शन में बड़ी बात लिख दी. तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, ‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’. इस तरह से उनका यह पोस्ट चर्चे में छा गया है.

एक्स अकाउंट पर किया पोस्ट

वहीं तेजप्रताप यादव के पोस्ट के बारे में विस्तार रूप से चर्चा करें तो, तेजप्रताप यादव ने एक्स एकाउंट पर लिखा कि, ‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’. ‘हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है. राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया. पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था.’ इस तरह से देखा जा सकता है कि, चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव भी एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने सत्य की हमेशा विजय होने की बात कही.

पिछले दिनों हुआ था विवाद

बता दें कि, इससे पहले कल भी उन्होंने पोस्ट शेयर किया था. एक वीडियो में देखा गया था कि, तेजप्रताप यादव ऑफिस में जा रहे हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, क्या तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी बना ली है. हालांकि, उस ऑफिस में पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगी थी. यह भी याद दिला दें कि, पिछले दिनों तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये ही अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया था. जिसके बाद उनकी जमकर निंदा हुई थी. तेजप्रताप यादव को पिता लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद अब फिर से वह एक्शन मोड में आ गए हैं.

Also Read: तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे, तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले में मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >