दोस्त को बचाने में गंगा में किशोर डूबा

patna news: दानापुर. ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार को थाने के राजपूतना घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी.

दानापुर. ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार को थाने के राजपूतना घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान नासरीगंज राजपुतना घाट निवासी रंजीत राय के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई. एसडीआरएफ टीम ने काफी प्रयास के बाद कुंदन का शव गंगा नदी से बरामद किया. परिजनों ने बताया कि कुंदन अपने दोस्त साहिल और अंकित के साथ गंगा स्नान करने गया था. इस दौरान एक दोस्त डूबने लगा तो उसके बचाने में कुंदन गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गयी.

छात्र ने गले में फंदे लगाकर की आत्महत्या

दानापुर. थाना क्षेत्र के मैनपुरा निवासी संजय कुमार के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष राज उर्फ रॉकी ने गुरुवार की अहले सुबह कमरे में गले में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने बताया कि रॉकी गुरुवार अहले सुबह मोहल्ले की बारात से लौट कर घर में आया था. जब छोटा भाई साहिल सुबह करीब पांच बजे रॉकी को उठाने गये तो देखा की पंखे से गले में फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया था. बताया जताा है कि रॉकी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी को लेकर आत्महत्या कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >