Bihar Teachers Recruitment: 30 हजार माध्यमिक शिक्षकों को 22 से 25 तक बांटे जायेंगे नियोजन पत्र

Bihar Teachers Recruitment शिक्षा विभाग ने गुरुवार को उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन का संशोधित शेड्यूल जारी किया

पटना : शिक्षा विभाग ने गुरुवार को उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन का संशोधित शेड्यूल जारी किया.इसके मुताबिक 30 हजार से अधिक शिक्षकों को नगरीय निकायों में 22 और 23 जुलाई को और जिला पर्षद में 24 और 25 जुलाई को नियोजन पत्र बांटे जायेंगे. इसी दिन नियोजन पत्र बांटने से पहले काउंसेलिंग की जायेगी. यह नियोजन छठे चरण के लिए किया जा रहा है.

अधिसूचना के मुताबिक सभी नियेाजन इकाइयों को अनुमोदित मेधा सूची व रोस्टर बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची व एनआइसी की वेबसाइट पर 17 जुलाई को अपलोड की जायेगी. इसी दिन स्कूल और विषयवार रिक्तियां भी वेबसाइट पर अपलोड की जानी हैं. इससे पहले नगर निकायों में 14 जुलाई और जिला पर्षदों में 15 जुलाई को नियोजन या नियुक्ति पत्र जारी किये जाने थे. उल्लेखनीय है कि जिला पर्षद, नालंदा के संबंध में 26 जून को जारी की गयी अधिसूचना यथावत रहेगी.

बता दें कि वहीं शिक्षा विभाग ने 90 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया स्थगित कर दी है. हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी. हाल ही में पटना हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के मद्देनजर विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. इसके मुताबिक 14 जुलाई के बाद के शेड्यूल पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही कहा गया है कि 14 जुलाई तक 18 माह का डीएलएड करने वाले और टीइटी या सीटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिये जायेंगे. इसके आगे की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रखी जायेगी. शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि हाइकोर्ट से स्पष्ट आदेश मिलने के बाद ही नियोजन प्रक्रिया की अगली कार्रवाई शुरू की जायेगी. मालूम हो नीरज कुमार एवं अन्य बनाम राज्य सरकार और हरे राम कुमार एवं अन्य बनाम राज्य सरकार के मामले में हाइकोर्ट ने अंतिम चयन सूची पर तब तक के लिए रोक लगा दी है, जब तक कि इस मामले में आये मुद्दों पर स्पष्ट आदेश न हो जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >