Teacher News: तीसरी बार बदली शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख, अब इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

Teacher News: शिक्षा विभाग की तरफ से टीआरई पास शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख एक बार फिर से बदल गई है. काउंसलिंग की तारीखों में बार-बार हो रहे बदलाव से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

Teacher News: टीआरई-3 पास शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है. अब यह काउंसलिंग 21 से 30 जनवरी के बीच हर जिले में आयोजित की जाएगी. काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 1 से 12वीं तक के 66,345 शिक्षकों की काउंसलिंग होगी. इस दौरान उम्मीदवारों को अपने प्रमाणपत्र, प्रवेशपत्र, जाति प्रमाणपत्र, और आरक्षण कोटा से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे.

ये है काउंसलिंग की नई तारीख

सबसे पहले शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए 16 से 31 दिसंबर तय की गई थी, लेकिन इसे बदलकर 23 से 30 दिसंबर कर दिया गया था. काउंसिलिंग शुरू होने से पहले ही फिर से तारीख में बदलाव किया गया और इसे 9 से 16 जनवरी तय कर दिया गया. अब एक बार फिर इसकी तारीख में संशोधन करते हुए इसे 21 से 30 जनवरी कर दिया गया है. 

ये हैं पदों का विवरण

काउंसलिंग के तहत विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा. फिलहाल विभाग में जितने पदों पर शिक्षकों का चयन होना है, उसकी जानकारी नीचे दी गई है- 

कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर): 21,911 पद

कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर): 16,989 पद

कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक स्तर): 15,250 पद

कक्षा 11 और 12 (उच्च माध्यमिक स्तर): 12,195 पद

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को दिए निर्देश

लगातार काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखों में किए गए बदलाव का कारण शिक्षा विभाग ने तकनीकी समस्याओं को बताया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने इसको लेकर कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया ���ो तय की गई नई तारीखों के अनुसार व्यवस्थित और सुचारू रूप से पूरा किया जाए. बता दें, काउंसलिंग की तारीखों में बार-बार हो रहे बदलाव से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कई अभ्यर्थियों ने समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है, ताकि वे जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियों को संभाल सकें.

ALSO READ: Bihar Politics: इस दिन होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के चार विधायकों को मिल सकती है जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >