Patna news: पटना में तेज रफ्तार सूमो ने पांच लोगों को कुचला, दूध के लिए लाइन में खड़े थे, मचा हाहाकार

Patna news: पटना सिटी में मकर संक्रांति के एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया. दूध की खरीददारी के लिए लाइन में लगे पांच लोगों को तेज स्पीड टाटा सूमो ने कुचल डाला.

Patna news: मकर संक्रांति से एक दिन पहले पटना सिटी में बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत हो गई. सोमवार को पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH )30 पर बेलगाम टाटा सूमो सवार ने सड़क पर खड़े पांच लोगों को कुचल डाला. इस दिल दहलाने वाले हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और बाकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

पीएमसीएच रेफर

मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. चारों घायल को इलाज के लिए सबसे पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. यहां फर्स्ट ऐड देने के बाद उन्हें बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया . मृत व्यक्ति की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के नूरानी बाग मोहल्ला निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (50) के रूप में हुई है, वहीं पीएमसीएच में भर्ती चारों घायल व्यक्ति की पहचान मनजीत कुमार (22), रंजय कुमार (16), राजकुमार (58) और उनकी डेढ़ वर्षीय पोती आरूषी कुमारी के रूप में हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने क्या बताया

एक्सीडेंट को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति से एक दिन पहले सभी लोग कर्मलीचक स्थित सुधा बूथ पार्लर में दूध और दही की खरीदा रहे थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक तेज रफ्तार सुमो ने लोगों को अपने चपेट में ले लिए. इस भीषण हादसे में साइकिल सवार मोहम्मद जलालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को लेकर जीरो माइल ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक की जान चली गई और चार लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी टाटा सुमो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना डीएम ने मकर संक्रान्ति से पहले जारी किया आदेश, गंगा नदी में नाव चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >