झंझारपुर से वीआइपी से सुमन कुमार होंगे उम्मीदवार

विकासशील इंसान पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से सुमन कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है.

संवाददाता,पटना विकासशील इंसान पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से सुमन कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. इस निर्णय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी की सहमति ली गयी है. विकासशील इंसान पार्टी को बिहार में राजद ने अपने कोटे की तीन सीटें दी हैं. इनमें एक झंझारपुर भी है. इससे पहले यह सीट राजद कोटे में थी, तब इस सीट के लिए देंवेंद्र प्रसाद का नाम आगे बढ़ाया गया था. हालांकि, हाल ही में इस सीट के लिए गुलाब यादव के नाम की भी चर्चा थी. जहां तक राजद का सवाल है, उसके कोटे की सीवान सीट पर अभी राजद प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है. जानकारों के मुताबिक सीवान से राजद अभी भी हेना साहब को लेकर आशान्वित है. अगर वह फिर भी नहीं मानीं , तो इस सीट पर अवध बिहारी चौधरी की घोषणा की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >