13,14,967 रैंक वाले छात्र व 12,10,797 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआइटी

स्टूडेंट्स दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 29 जून शाम 5 बजे तक कर सकते हैं.

-लड़कों में 16 हजार 642 व लड़कियों की 25 हजार 549 रैंक पर आइआइटी की क्लोजिंग

-दूसरे राउंड की रिपोर्टिंग 29 जून तक

संवाददाता, पटना

आइआइटी, एनआइटी समेत 127 संस्थानों की 62 हजार 853 सीटों के लिए जोसा काउंसेलिंग जारी है. स्टूडेंट्स दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 29 जून शाम 5 बजे तक कर सकते हैं. विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किये गये डॉक्यूमेंट्स में कमी पायी जायेगी, उन्हें एक जुलाई शाम पांच बजे तक आयी क्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा, अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जायेगी. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जोसा काउंसेलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 13 लाख 14 हजार 967 रैंक वाले छात्र को ओपन केटेगरी में एनआइटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से मेकैनिकल ब्रांच आवंटित की गयी है. इसके साथ ही जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आइआइटी का क्लोजिंग रैंक 16 हजार 642 रहा, जो आइआइटी धारवाड़ की इंट्राडिसिप्लिनरी साइंस पचवर्षीय ब्रांच का है. वहीं, दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमररी सीटें मिलाकर 12 लाख 10 हजार 797 रैंक वाली छात्रा को ओपन केटेगरी में एनआइटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से मैथ्स एंड कंप्यूटिंग ब्रांच मिली है, साथ ही फीमेल पूल कोटे से आइआइटी का क्लोजिंग रैंक 25 हजार 549 रहा, जो धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस पचवर्षीय ब्रांच का है.

——-

डुअल वेरिफिकेशन करवाना होगा

ऐसे विद्यार्थी, जिन्हें सेकेंड राउंड में आइआइटी से एनआइटी व एनआइटी से आइआइटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके पहले राउंड के सीट आवंटन में अपलोड किये गये दस्तावेजों को नये आवंटित सिस्टम से दोबारा सत्यापन किया जा रहा है. उसके बाद ही इनकी नयी आवंटित सीट कन्फर्म की जायेगी. इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउंड में आइआइटी से आइआइटी व एनआइटी से आइआइटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यापित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नयी सीट कन्फर्म की गयी है. ये सभी विद्यार्थी अपने पहले राउंड में आवंटित सीट को नयी सीट आवंटित होने पर कोई क्लेम नहीं कर सकेंगे. इन सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यकता भी नहीं है. विद्यार्थी प्रत्येक राउंड की काउंसेलिंग में फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में व स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसेलिंग में भाग ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >